राष्ट्रीय स्तर के एक निशानेबाज वायुसेना के कॉर्पोरल का प्रशिक्षण लेने के दौरान एयर पिस्टल फटने से अपना बायां अंगूठा गंवा बैठे। यहां भारतीय सेना के आर एंड आर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

यह घटना यहां कर्णी सिंह रेंज में शनिवार शाम को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई।

Advertisement

पुष्पेंद्र कुमार जब 10एम एयर पिस्टल सिलेंडर में हवा भर रहे थे, वह फट गया। इस कारण उन्‍होंने अपना बायां अंगूठा खो दिया।

उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले कुमार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं।

रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि दुर्घटना में उनके बाएं अंगूठे को गंभीर क्षति होने के कारण तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी।

यह घटना एयर पिस्टल और राइफलों की हैंडलिंग से जुड़े जोखिमों को रेखांकित करती है, खासकर दबाव वाले सिलेंडर भरने की प्रक्रिया के दौरान। एयर पिस्टल और राइफल बैरल के नीचे कंप्रेस्‍ड गैस सिलेंडर लगा रहता है। ट्रिगर दबाने पर कम्‍प्रेस्‍ड गैस निकलती है, जो सीसे की गोली को ठेलकर आगे बढ़ाती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार