68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल विमेंस फाइनल में हरियाणा की अमीरा अरशद ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। वहीं, उत्तर प्रदेश के जुहैर खान ने शॉटगन में 43 हिट के साथ पुरुषों का ट्रैप गोल्ड जीता।

Advertisement

शुक्रवार को भोपाल में मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में अमीरा अरशद ने रेलवे की राजश्री अनिलकुमार सांचेती को 0.1 प्वाइंट के बहुत कम अंतर से हराया।

Advertisement

अमीरा ने महिलाओं का फाइनल 251.9 के स्कोर के साथ जीता। वहीं, सांचेती ने 251.8 के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ की प्रांजू श्री सोमानी ने 230.5 के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

दूसरी ओर, नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में जूनियर पुरुषों के ट्रैप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट, जुहैर ने पुरुषों के ट्रैप फाइनल में 43 हिट के साथ टॉप पर रहकर अपने खाते में पहला सीनियर नेशनल टाइटल जोड़ा।

उत्तराखंड के शपथ भारद्वाज ने 40 हिट के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि ओलंपियन किनान चेनाई ने 33 हिट के साथ ब्रॉन्ज पर निशाना साधा।

पुरुषों के ट्रैप टीम इवेंट में, उत्तर प्रदेश ने अहवर रिजवी, मोहम्मद असद सुल्तान (118) और रयान रिजवी (107) के संयुक्त प्रयासों से 345 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। पंजाब ने 342 के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि उत्तराखंड ने इसी स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला फाइनल में कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन ने अपनी शानदार क्वालिफिकेशन फॉर्म को फाइनल में भी जारी रखते हुए 253.1 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता।

महाराष्ट्र की समीक्षा पाटिल 250.0 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता, जबकि हरियाणा की रमिता ने 230.0 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट्स में हरियाणा ने वीमेंस टीम प्रतियोगिता में दबदबा बनाते हुए 1892.7 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड जीता। रेलवे (1886.0) और मध्य प्रदेश (1884.3) की टीम क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर रही।

Advertisement

महाराष्ट्र की समीक्षा पाटिल 250.0 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता, जबकि हरियाणा की रमिता ने 230.0 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक ने 1887.1 के स्कोर के साथ यूथ वीमेंस टीम गोल्ड जीता, जबकि हरियाणा (1885.9) ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मध्य प्रदेश (1881.7) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार