68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम के अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने सीनियर स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 45-43 से मात दी।

Advertisement

डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एशियाई चैंपियन अनंतजीत और दर्शना ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। अनंतजीत ने 21 टारगेट हिट किए, जबकि दर्शना ने 24 टारगेट पर निशाने लगाए। इन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल मैच में ओलंपियन मैराज अहमद खान (21) और अरीबा खान (22) की उत्तर प्रदेश टीम को हराया।

इससे पहले, राजस्थान ने क्वालिफिकेशन में 143 हिट के साथ बढ़त बनाई थी, जिसमें अनंतजीत ने 73 और दर्शना ने 70 हिट किए थे, जिससे उन्हें सीधे फाइनल में जगह मिली। वहीं, उत्तर प्रदेश ने क्वालिफिकेशन के दौरान शूटआउट में हरियाणा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

दूसरी ओर, हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को 41-39 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा की टीम से रायजा ढिल्लों (72) ने 21 हिट और ईशान सिंह लिब्रा (70) ने 20 हिट किए। मध्य प्रदेश की टीम चौथे पायदान पर रही, जिसमें ऋतुराज बुंदेला (20) और मानसी रघुवंशी (19) शामिल थे।

जूनियर स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में तेलंगाना के युवेक बट्टुला और लक्कू वेंकट लक्ष्मी ने 19-19 हिट करके खिताब अपने नाम किया। इस टीम को मध्य प्रदेश ने कड़ी टक्कर दी, जिसमें ज्योतिरादित्य सिसोदिया ने 17 और वंशिका तिवारी ने 20 हिट किए, लेकिन करीबी फाइनल में एक प्वाइंट्स से चूक गए।

दूसरी ओर, हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को 41-39 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा की टीम से रायजा ढिल्लों (72) ने 21 हिट और ईशान सिंह लिब्रा (70) ने 20 हिट किए। मध्य प्रदेश की टीम चौथे पायदान पर रही, जिसमें ऋतुराज बुंदेला (20) और मानसी रघुवंशी (19) शामिल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरुवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के 10मीटर एयर पिस्टल महिला का फाइनल खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार