68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने शुक्रवार को दो गोल्ड मेडल जीते। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में उन्होंने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (आरएफपी) में सीनियर और जूनियर दोनों पुरुषों के नेशनल खिताब अपने नाम किए।

Advertisement

सूरज ने जूनियर फाइनल में दबदबा बनाते हुए 30 हिट के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद सीनियर फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 हिट के साथ एक और खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

सीनियर फाइनल में सूरज ने अपने शुरुआती 20 में से 19 टारगेट पर निशाना साधा, और 31 हिट के साथ मुकाबला खत्म करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पंजाब के डिफेंडिंग चैंपियन विजयवीर सिद्धू ने 28 हिट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान के भावेश शेखावत ने 24 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इनके अलावा, अंकुर गोयल 14 हिट के साथ चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुकेश नेलावल्ली के खिलाफ लगातार तीन शूट-ऑफ में हिस्सा लिया, जो आखिरकार 12 हिट के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इस सूची में हरियाणा के आदर्श सिंह पांच हिट के साथ छठे पायदान पर रहे।

वहीं, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (आरएफपी) जूनियर पुरुषों के फाइनल में सूरज शर्मा ने 30 हिट के साथ गोल्ड मेडल पर निशाना साधा, जबकि मुकेश नेलावल्ली ने 25 हिट के साथ सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के जतिन ने शूट-ऑफ के बाद 22 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इस इवेंट में समीर चौथे स्थान पर रहे, जिन्होंने 17 हिट्स (571-18x) लगाए। भव्य शर्मा आठ हिट्स (570-16x) के साथ पांचवें और अभिनव चौधरी छह हिट्स (569-15x) के साथ छठे स्थान पर रहे।

Advertisement

सीनियर टीम कैटेगरी में, पंजाब ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस टीम के लिए विजयवीर सिद्धू, उदयवीर सिद्धू और राजकंवर सिंह संधू ने 1725 का स्कोर किया। हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा, जिसके लिए आदर्श सिंह, मनदीप सिंह और समीर ने 1722 का स्कोर किया। वहीं, नेवी ने प्रदीप सिंह शेखावत, रजत कुमार यादव और ओमकार सिंह की बदौलत 1711 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इस इवेंट में समीर चौथे स्थान पर रहे, जिन्होंने 17 हिट्स (571-18x) लगाए। भव्य शर्मा आठ हिट्स (570-16x) के साथ पांचवें और अभिनव चौधरी छह हिट्स (569-15x) के साथ छठे स्थान पर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

शनिवार को भोपाल में एमपी स्टेट शूटिंग एकेडमी में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल होने हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार