पीठ की चोट से उबरने के बाद भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को कतर में आयोजित दोहा डायमंड लीग में अपने 2026 एथलेटिक्स सीजन की शुरुआत करेंगे। इस प्रतियोगिता के साथ नीरज करीब 9 महीने बाद वापसी करने जा रहे हैं। नीरज ने सितंबर 2025 में टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

Advertisement

दुनिया के कई टॉप थ्रोअर्स के साथ, दोहा में नीरज की स्थिति का शुरुआती अंदाजा लग सकेगा। यह साल बहुत अहम है, क्योंकि इसमें कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य बड़े इवेंट्स होने हैं। दोहा मीट 2026 डायमंड लीग सीजन का 7वां पड़ाव है, जो 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल के साथ खत्म होगा।

Advertisement

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज की भागीदारी की पुष्टि तब हुई, जब उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की 32-सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में अस्थायी रूप से शामिल किया गया था। दोहा भारतीय एथलीट के लिए एक सफल जगह रही है, जहां वह लगातार चौथी डायमंड लीग मीट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। नीरज ने साल 2023 में 88.67 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग का खिताब जीता था। साल 2024 में 88.36 मीटर के थ्रो के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे। पिछले साल नीरज ने इसी वेन्यू पर 90.23 मीटर के थ्रो के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बावजूद जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम शुरू में एंट्री लिस्ट में थे, लेकिन फिर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज एक प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरे हैं। ऐसे में 28 वर्षीय नीरज को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

पथिराज इस महीने की शुरुआत में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का शानदार थ्रो करने के बाद मौजूदा वर्ल्ड लीडर के तौर पर इस इवेंट में उतर रहे हैं। इस प्रदर्शन ने श्रीलंकाई एथलीट को ऑल-टाइम वर्ल्ड लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्हें पेरिस 2024 गेम्स में अरशद नदीम के 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के बाद दूसरा सबसे शानदार एशियन जैवलिन थ्रोअर बना दिया।

इस प्रतियोगिता में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोरन वालकॉट, ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स और केन्या के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो भी शामिल हैं।

Advertisement

अन्य मजबूत एथलीट्स में यूएसए के पैन अमेरिकन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कर्टिस थॉम्पसन, ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच और यूक्रेन के आर्टुर फेल्फनर और मिस्र के अहमद सामेह मोहम्मद हुसैन शामिल हैं।

पुरुष खिलाड़ियों की एंट्री लिस्ट:

नीरज चोपड़ा (भारत)

Advertisement

आर्टुर फेल्फनर (यूक्रेन)

अहमद सामेह मोहम्मद हुसैन (मिस्र)

रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)

Advertisement

एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)

कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)

जैकब वाडलेच ( चेक गणराज्य)

Advertisement

कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)

Also Read: LIVE Cricket Score

जूलियस येगो (केन्या)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार