दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर (Roger Federer) की प्रशंसा की और उन्हें सच्चा चैंपियन बताया। चोपड़ा ने न केवल कोर्ट में उनके प्रदर्शन बल्कि दयालु व्यक्तित्व की भी तारीफ की।

Advertisement

ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में जैनिक सिनर और कार्लोस अल्काराज के बीच पुरुष एकल फाइनल देखने के लिए मौजूद चोपड़ा ने फेडरर के पुराने दौर को याद किया, जिसमें उनके नाम 2003 से 2007 तक लगातार पांच चैंपियनशिप सहित आठ खिताबों के साथ सबसे ज्यादा ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड है।

Advertisement

जेवलिन थ्रो स्टार ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह मेरा पहला टेनिस टूर्नामेंट है - और वह भी विंबलडन - इसलिए मैं इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं। मुझे याद है कि जब फेडरर जीतते थे, तो वह ग्रास कोर्ट कोट पहनते थे। हम उस परंपरा के बारे में थोड़ा-बहुत जानते थे कि पूरा ड्रेस कोड सफेद होता है। मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगता था।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रोजर फेडरर बहुत प्रेरणादायक हैं,अपने खेलने के तरीके और एक इंसान के तौर पर, दोनों ही लिहाज से। मैं उनसे पिछले साल ज्यूरिख में मिला था, उनके साथ काफी समय बिताया था और अच्छी बातचीत हुई थी। यह वाकई बहुत अच्छा लगा। जिस तरह से वह खेलते थे, वह भी अद्भुत था।"

चोपड़ा ने स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल को भी उनके कभी हार न मानने वाले रवैये के लिए याद किया, जिन्होंने दो विंबलडन खिताबों सहित 22 ग्रैंड स्लैम जीते।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रोजर फेडरर बहुत प्रेरणादायक हैं,अपने खेलने के तरीके और एक इंसान के तौर पर, दोनों ही लिहाज से। मैं उनसे पिछले साल ज्यूरिख में मिला था, उनके साथ काफी समय बिताया था और अच्छी बातचीत हुई थी। यह वाकई बहुत अच्छा लगा। जिस तरह से वह खेलते थे, वह भी अद्भुत था।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि पुरुष एकल फाइनल में, सिनर ने अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपना पहला विंबलडन ग्रैंड स्लैम जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार