Union Minister Mansukh Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की सराहना करते हुए गुरूवार को कहा कि पूरे देश को इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

Advertisement

पेरिस पैरालंपिक में भाग लेकर स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करने के बाद मांडविया ने कहा,''मुझे आज ख़ुशी है कि पेरिस पैरालंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले आठ दिनों में हमारे खिलाड़ियों ने 24 पदक ( 5 स्वर्ण, 9 रजत, 10 कांस्य पदक ) जीते हैं। न केवल खिलाडियों ने अपना कौशल दिखाया है, जिस पर मैं गर्व महसूस करता हूं, बल्कि उन्होंने देश का गौरव भी बढ़ाया है। आज देश के हर नागरिक को हर पैरालंपिक खिलाड़ी पर गर्व महसूस होता है। चीयर फॉर भारत से मैं खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं। अभी दो दिनों का खेल बाकी हैं जिनमें हमारे खिलाड़ी और पदक जीतेंगे।''

Advertisement

Union Minister Mansukh Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की सराहना करते हुए गुरूवार को कहा कि पूरे देश को इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार