New York Strikers:  न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने प्लेयर ड्राफ्ट के माध्यम से अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के सातवें संस्करण के लिए मजबूत टीम बनाई है, जिसमें 17 खिलाड़ियों के स्लॉट में से 11 को चुनने के लिए उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई।

Advertisement

प्लेयर ड्राफ्ट शुरू होने से पहले ही न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने पहले ही अपने रोस्टर में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए थे। उन्होंने पूर्व विंडीज कप्तान कीरोन पोलार्ड को अपने आइकॉन प्लेयर के रूप में बरकरार रखा है।

Advertisement

पोलार्ड के साथ हमवतन सुनील नरेन (प्लेटिनम), पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (एशियाई सुपर स्टार) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (कैट ए) शामिल हैं।

विशेष रूप से न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने ड्राफ्ट में कुछ रणनीतिक चयन किए, जिससे अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा और उभरती संभावनाओं का मिश्रण सामने आया।

खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद टीम के मुख्य कोच ने कहा, "हमें वे खिलाड़ी मिल गए, जिनकी हम तलाश कर रहे थे। हम खुश हैं और आगामी सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपनी टीम की महत्वपूर्ण छाप छोड़ने की क्षमता पर पूरा भरोसा है।"

दिलचस्प बात यह है कि न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने पिछले साल अबू धाबी टी10 का अपना पहला सीजन खेला और उपविजेता रहे।

Advertisement

एक मजबूत टीम, अनुभवी कोचिंग स्टाफ के साथ न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स अबू धाबी टी10 में एक रोमांचक सीजन के लिए तैयार हैं, जो 28 नवंबर से शुरू होगा और 9 दिसंबर तक चलेगा।

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम :

ड्राफ्ट :- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कैट ए), ओडियन स्मिथ (कैट बी), मोहम्मद हारिस (कैट बी), लाहिरू कुमारा (कैट सी), चमिका करुणारत्ने (कैट सी), कुसल परेरा (कैट सी), मुहम्मद जवादुल्लाह (यूएई- आरईएस), चुंदंगापोयिल रिज़वान (यूएई-आरईएस), लसिथ क्रूसपुले (उभरते हुए), विल जैक्स (ऑप्ट 1), अली खान (ऑप्ट 2)।

Advertisement

रिटेन : कीरोन पोलार्ड (आइकॉन), अकील होसेन (कैट बी), मुहम्मद वसीम (यूएई-आरईएस)

प्री-साइन : सुनील नरेन (प्लैटिनम), मोहम्मद आमिर (कैट ए), शोएब मलिक (एशियाई सुपर स्टार)

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार