FIFA Women World Cup: न्यूजीलैंड सरकार ने 2023 फीफा महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन पर देश की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम को आधिकारिक तौर पर बधाई दी है।

Advertisement

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, खेल मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने सोमवार को टूर्नामेंट में उपलब्धियों के लिए टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने देश को प्रेरित किया, अपना पहला मैच जीता और अपने सभी खेलों के माध्यम से कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया।

Advertisement

महिला विश्व कप में इतिहास रचने की कोशिश में न्यूजीलैंड की टीम रविवार को स्विट्जरलैंड से निराशाजनक ड्रा के बाद ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहकर अपने घरेलू अभियान को समाप्त किया।

कीवीज़ 16वें राउंड में आगे बढ़ने के लिए तरस रही थी। लेकिन, इस गतिरोध के साथ-साथ नॉर्वे की फिलीपींस पर आसान जीत के कारण सह-मेज़बान ग्रुप चरण में नॉर्वे के सामने गोल के अंतर से हार गए।

एक महीने तक चलने वाला 2023 विश्व कप, जिसकी संयुक्त मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया कर रहे हैं, 20 जुलाई को शुरू हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार