भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का मानना है कि नॉर्थ-ईस्ट का क्षेत्र भारतीय फुटबॉल की रीढ़ की हड्डी रहा है। छेत्री ने कहा कि अलग-अलग क्लब से लेकर नेशनल टीम तक में आपको नॉर्थ-ईस्ट के ज्यादा खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।

Advertisement

युपिया, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का मानना है कि नॉर्थ-ईस्ट का क्षेत्र भारतीय फुटबॉल की रीढ़ की हड्डी रहा है। छेत्री ने कहा कि अलग-अलग क्लब से लेकर नेशनल टीम तक में आपको नॉर्थ-ईस्ट के ज्यादा खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।

Advertisement

बुधवार से अरुणाचल प्रदेश के युपिया में मौजूद स्वर्ण जयंती आउटडोर स्टेडियम में अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट 25 से 31 मार्च तक खेला जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सुनील छेत्री ने नॉर्थ-ईस्ट के फुटबॉल खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल की तरक्की में यहां के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।

हालांकि, छेत्री ने माना कि नॉर्थ-ईस्ट में अभी बुनियादी ढांचे पर काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। छेत्री ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वह फेडरेशन से लगातार सवाल पूछते रहें ताकि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन और यहां पर ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल एकेडमी खुलती रही। स्टार फुटबॉल के अनुसार, अगर ऐसा होगा, तो नॉर्थ-ईस्ट के खिलाड़ियों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें तीन देशों की अंडर-23 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार टूर्नामेंट में भारत, भूटान और ताजिकिस्तान हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना और उन्हें बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करना है।

अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का कार्यक्रम इस प्रकार है:

Advertisement

25 मार्च: भूटान बनाम ताजिकिस्तान

28 मार्च: भारत बनाम भूटान

31 मार्च: ताजिकिस्तान बनाम भारत

Advertisement

अंडर-23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: प्रियांश दुबे, दीपेश चौहान, मोहनराज के

डिफेंडर: हर्ष पलांडे, रिकी मीतेई हाओबम, प्रमवीर, सुभम भट्टाचार्य, दिप्पेंदु बिस्वास, रोनी खारबुडन, सनातोम्बा सिंह यंग्लेम

Advertisement

मिडफील्डर: लालरिनलियाना हनमटे, शिवाल्डो सिंह चिंगंगबम, एबिंदास येसुदासन, जोथनपुइया, लालरेमत्लुआंगा फनाई, मैकार्टन लुइस निकसन, टोम्बा सिंह हाओबाम, मोहम्मद सनन के, विनिथ वेंकटेश

फॉरवर्ड: मुहम्मद अजसल, सुहैल अहमद भट, एडिसन सिंह थोकचोम, थोई सिंह हुइड्रोम, लालथैंकिमा

मुख्य कोच: नौशाद मूसा

Advertisement

फॉरवर्ड: मुहम्मद अजसल, सुहैल अहमद भट, एडिसन सिंह थोकचोम, थोई सिंह हुइड्रोम, लालथैंकिमा

Also Read: LIVE Cricket Score

गोलकीपिंग कोच: गुम्पे रिमे

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार