नॉर्वे चेस 2026 की शुरुआत ओस्लो में काफी रोमांचक अंदाज में हुई। भारतीय खिलाड़ी आर प्रग्गनानंदा और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश दोनों ने अपने-अपने पहले क्लासिकल मैच ड्रॉ खेले। इसके बाद हुए आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल करके अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। वहीं, दिव्या ने वर्ल्ड चैंपियन वेनजुन को शिकस्त दी।

Advertisement

प्रग्गनानंदा ने आक्रामक प्रदर्शन के साथ टाईब्रेकर में वेस्ली सो को हराया, तो गुकेश ने क्लासिकल मुकाबले में मुश्किल एंडगेम से बचने के बाद विंसेंट कीमर के खिलाफ शानदार वापसी की। हालांकि, शुरुआती राउंड का सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब अलीरेजा फिरौजा ने क्लासिकल चेस में वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को चौंका दिया, जिससे नॉर्वे के सुपरस्टार को घरेलू मैदान पर एक दुर्लभ हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

प्रग्गनानंदा और वेस्ली सो ने एक संतुलित क्लासिकल गेम खेला जो एक तनावपूर्ण मुकाबले के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके बाद आर्मागेडन टाई-ब्रेक में प्रग्गनानंदा ने तेज और आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने खेल की गति बढ़ाई और लगातार दबाव बनाते हुए बेहतर चालें खेलीं, जिससे उन्हें बोनस प्वाइंट्स हासिल करने में मदद मिली और उन्होंने निर्णायक गेम अपने नाम कर लिया।

एक और बेहद रोमांचक मुकाबले में गुकेश का सामना जर्मनी के विंसेंट कीमर से हुआ। मैच के एंडगेम में ऐसा लग रहा था कि कीमर जीत के करीब हैं और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश मुश्किल में पड़ गए हैं, लेकिन गुकेश ने शानदार धैर्य और मजबूत डिफेंस दिखाते हुए हार टाल दी और मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रहे। इसके बाद आर्मागेडन टाई-ब्रेक में उन्होंने उसी आत्मविश्वास के साथ खेल जारी रखा और बाजी पलटते हुए शानदार जीत दर्ज की।

कार्लसन पर फिरोजा की जीत दिन का सबसे अहम नतीजा साबित हुई। कार्लसन गेम के ज्यादातर हिस्से में कंट्रोल में दिखे, लेकिन समय की बहुत ज्यादा दिक्कत की वजह से एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसका पूरा फायदा फ्रेंच ग्रैंडमास्टर ने उठाया और ओपन सेक्शन में इकलौती क्लासिकल जीत दर्ज की।

एक और बेहद रोमांचक मुकाबले में गुकेश का सामना जर्मनी के विंसेंट कीमर से हुआ। मैच के एंडगेम में ऐसा लग रहा था कि कीमर जीत के करीब हैं और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश मुश्किल में पड़ गए हैं, लेकिन गुकेश ने शानदार धैर्य और मजबूत डिफेंस दिखाते हुए हार टाल दी और मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रहे। इसके बाद आर्मागेडन टाई-ब्रेक में उन्होंने उसी आत्मविश्वास के साथ खेल जारी रखा और बाजी पलटते हुए शानदार जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एना मुजीचुक और झू जिनर ने अपना क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ किया, जिसके बाद झू आर्मागेडन में जीतकर अतिरिक्त पॉइंट हासिल करने में सफल रहीं। मौजूदा महिला वर्ल्ड चैंपियन जू वेनजुन को भी भारत की दिव्या देशमुख ने ड्रॉ पर रोका, जिन्होंने बाद में आर्मागेडन में उन्होंने जीत हासिल करके सभी को प्रभावित किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार