Norway Chess: पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज करने के एक दिन बाद भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर प्राग्नानंदा नॉर्वे शतरंज के चौथे राउंड में अमेरिका के हिकारू नाकामूरा से गुरूवार को हार गए।

Advertisement

नाकामूरा ने प्राग्नानंदा के खिलाफ अपनी जबरदस्त तैयारी का प्रदर्शन किया जिन्होंने बाजी बचाने के लिए अपने घोड़े का बलिदान किया। नाकामूरा ने इस चाल को भांप लिया था और बेहतरीन अंदाज में खेलते हुए आसान जीत हासिल की और ओवरआल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।

Advertisement

प्राग की बहन वैशाली ने दूसरी तरफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लीजेंड खिलाड़ी पिया क्रैमलिंग को हराकर अपनी संख्या कुल 8.5 पहुंचा दी।

भारतीय महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को राउंड 4 में अन्ना मुजीचुक के खिलाफ क्लासिकल बाजी में हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं के टूर्नामेंट के एक और रोमांचक बाजी में, जू वेनजुन ने टूर्नामेंट के चौथे आर्मगेडन टाईब्रेक में अपनी हमवतन ली तेंगजी पर जीत हासिल की।

स्थानीय नायक कार्लसन ने मुख्य कार्यक्रम में फैबियानो कारूआना पर जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल किये। कारूआना के पास कार्लसन के साथ रेटिंग अंतर को केवल चार अंक तक कम करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन खेल, जो शुरू में शांत था, में अंत में एक नाटकीय मोड़ आया। कार्लसन ने एक छोटे से लाभ का फायदा उठाया और अंततः जीत हासिल की जब कारूआना ने अपनी घड़ी में केवल कुछ सेकंड शेष रहते हुए गलती की।

इस बीच, अलीरेज़ा फ़िरोज़ा ने विश्राम दिवस से पहले तीन महत्वपूर्ण अंक अर्जित करने के लिए मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को चौंका दिया।

Advertisement

एक दिन के आराम के बाद, नॉर्वे शतरंज 2024 का 5वां राउंड शनिवार को होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार