Omar Abdullah: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर को देश के प्रमुख गोल्फ स्थलों में से एक बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी श्रीनगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की, जहां गोल्फ टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।

Advertisement

इससे पहले, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में गोल्फ खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित देश भर के प्रतिष्ठित गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कश्मीर में गोल्फ खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी उपस्थिति बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने गोल्फ टूर्नामेंट और कश्मीर में पर्यटन हितधारकों की बातचीत के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "आप सभी को यहां देखकर हमें बहुत खुशी मिली है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपकी उपस्थिति हमारे प्रयासों को और मजबूत करने में बहुत मददगार साबित होगी। इसका उद्देश्य पर्यटन को पटरी पर लाना है, जो कि पटरी से उतर गया था।"

हाल की चुनौतियों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बैसरन त्रासदी के बाद पर्यटकों में उत्पन्न आशंकाओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि लोग यहां आने से क्यों डरते हैं। पहलगाम आंतकी हमले का उन लोगों के मन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझता हूं। इसलिए आपकी यहां उपस्थिति बहुत महत्व रखती है आप जो संदेश अपने साथ लेकर जाते हैं, वह इस बात को और पुष्ट करता है कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं, जो कि हम शायद नहीं कर सकते।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर मैं जम्मू-कश्मीर के बारे में पर्यटन स्थल के रूप में बात करता हूं, तो स्वाभाविक रूप से मेरे शब्दों को स्थानीय लोगों के नजरिए से देखा जाएगा। लेकिन जब आप घर लौटते हैं और यहां अपने अनुभव साझा करते हैं, तो इसका प्रभाव कहीं ज्यादा होता है।"

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि जम्मू-कश्मीर घाटी में विश्व स्तरीय गोल्फ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

गुलमर्ग में हाल ही में आयोजित टूर्नामेंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक दशक से भी ज्यादा समय में पहली बार हम नौ होल का इस्तेमाल करके एक छोटा, स्थानीय स्तर पर भागीदारी वाला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित करने में सफल रहे। अगस्त या सितंबर तक हमें उम्मीद है कि सभी 18 होल चालू हो जाएंगे। ग्रीन्स पर काम चल रहा है।"

Advertisement

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि जम्मू-कश्मीर घाटी में विश्व स्तरीय गोल्फ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार