Premier League: इंग्लैंड के दिग्गज हैरी केन ने अपने पूर्व टोटेनहम हॉटस्पर टीम के साथी सोन ह्युंग-मिन की प्रशंसा की है। केन ने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के साथ साझेदारी को प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बताया।

Advertisement

स्पर्स में लगभग एक दशक तक साथ रहने के दौरान, इस जोड़ी ने मिलकर 47 लीग गोल दागे। यह जोड़ी लीग की सबसे सफल और आक्रामक जोड़ियों में से एक बनी।

Advertisement

सोन ने बुधवार को मेजर लीग सॉकर की टीम लॉस एंजिल्स एफसी में जुड़े।

33 वर्षीय दक्षिण कोरियाई कप्तान 2015 में बायर लीवरकुसेन से टोटेनहम में शामिल हुए थे। उन्होंने 454 मैचों में 173 गोल दागे और 101 असिस्ट दिए। मई में क्लब को यूरोपा लीग का खिताब जिताकर क्लब के 17 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर केन ने गुरुवार को अपने पूर्व क्लब स्पर्स पर 4-0 की जीत के बाद सोन ह्युंग-मिन पर कहा, "वह एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उन्हें एक दोस्त के तौर पर बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर, प्रीमियर लीग के इतिहास में हमारी साझेदारी सबसे बेहतरीन साझेदारियों में से एक रही। टॉटेनहम में उन्हें और उनके करियर को ढेर सारी बधाई।"

उन्होंने कहा, "पिछले साल ट्रॉफी उठाने के बाद टोटेनहम को अलविदा कहने का उनका तरीका शानदार था। वह लॉस एंजिल्स जाएंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही उनसे मिलूंगा।"

Advertisement

बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर केन ने गुरुवार को अपने पूर्व क्लब स्पर्स पर 4-0 की जीत के बाद सोन ह्युंग-मिन पर कहा, "वह एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उन्हें एक दोस्त के तौर पर बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर, प्रीमियर लीग के इतिहास में हमारी साझेदारी सबसे बेहतरीन साझेदारियों में से एक रही। टॉटेनहम में उन्हें और उनके करियर को ढेर सारी बधाई।"

Also Read: LIVE Cricket Score

32 वर्षीय इंग्लैंड के कप्तान अगस्त 2023 में जर्मन दिग्गज बायर्न म्यूनिख में शामिल हो गए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार