देशभर में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया जाता है। हर रविवार को समाज के अलग-अलग वर्ग को इस आयोजन का हिस्सा बनाया जाता है। रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' के 74वें संस्करण का हिस्सा जीएसटी और कस्टम विभाग के अधिकारी बने।
इस इवेंट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को फिट रहने का संदेश देना है। जीएसटी अतिरिक्त निदेशक और फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर नरेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "यह रविवार को साइकिल फिट इंडिया पर हमारा रेगुलर इवेंट है। मैं इस इवेंट का ब्रांड एंबेसडर हूं, हम इसका हर रविवार को पूरे देश में आयोजन करते हैं। जैसा कि पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है, साइकिल न केवल हमारी स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए, बल्कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी जरूरी है, क्योंकि यह हमें ईंधन बचाने में मदद कर रही है।"
देशभर में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया जाता है। हर रविवार को समाज के अलग-अलग वर्ग को इस आयोजन का हिस्सा बनाया जाता है। रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' के 74वें संस्करण का हिस्सा जीएसटी और कस्टम विभाग के अधिकारी बने।
Also Read: LIVE Cricket Score
अश्विन के अनुसार, फिट इंडिया का मिशन यही है कि हर कोई पूरी तरह से फिट, तंदुरुस्त और मजबूत रहे। उन्होंने कहा, "फिट रहना बहुत जरूरी है। मेडल तो हर कोई जीतता है और मेडल जीतने के लिए भी आपका फिट रहना महत्वपूर्ण हैं। फिट रहिए, हिट रहिए और भारत को आगे जोडिए।"