FIFA World Cup:  पाकिस्तान ने फीफा विश्व कप एशियाई क्वालीफायर में कंबोडिया को 1-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

Advertisement

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, जिन्ना स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67वें मिनट में हारुन हामिद ने पाकिस्तान के लिए विजयी गोल किया।

Advertisement

पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार, यह पहली बार है कि पाकिस्तान ने फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड मैच जीता है।

इस महीने की शुरुआत में कंबोडिया में दोनों पक्षों के बीच पहला चरण गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था।

पाकिस्तान क्वालीफायर के दूसरे दौर में ग्रुप जी में सऊदी अरब, जॉर्डन और ताजिकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार