Hero Hockey India League: परगट सिंह की गिनती भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज डिफेंडर में होती है, जिन्होंने अपने मजबूत डिफेंस और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचान बनाई। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई यादगार मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई। परगट सिंह ने सिर्फ 6 मिनट में 4 गोल दागकर भारत के लिए मैच बचाने का कारनामा भी किया है।

Advertisement

5 मार्च 1964 को पंजाब के जालंधर में जन्मे परगट सिंह को बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद परगट सिंह ने लायलपुर खालसा कॉलेज में दाखिला लिया, जहां शानदार खेल के साथ भारत की जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाई।

Advertisement

कुछ समय बाद परगट सिंह ने सीनियर हॉकी टीम में भी जगह बना ली और हांगकांग में खेले गए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों के तौर पर स्थापित किया।

चैंपियंस ट्रॉफी 1985 में परगट सिंह ने यादगार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंकाया। भारतीय टीम का सामना जर्मनी से था, जिसमें विपक्षी टीम 5-1 से आगे थी। इसके बाद परगट सिंह ने सिर्फ 6 मिनटों में 4 गोल दागकर मुकाबले को 5-5 से ड्रॉ करवाया। इस प्रदर्शन ने परगट सिंह को देश का हीरो बना दिया था।

1986 में हॉलैंड के खिलाफ परगट सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 3-2 से जीत दर्ज की। 1992 बार्सिलोना ओलंपिक और 1996 अटलांटा ओलंपिक में परगट सिंह के हाथों में भारतीय हॉकी टीम की कमान थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 1985 में परगट सिंह ने यादगार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंकाया। भारतीय टीम का सामना जर्मनी से था, जिसमें विपक्षी टीम 5-1 से आगे थी। इसके बाद परगट सिंह ने सिर्फ 6 मिनटों में 4 गोल दागकर मुकाबले को 5-5 से ड्रॉ करवाया। इस प्रदर्शन ने परगट सिंह को देश का हीरो बना दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हॉकी से संन्यास के बाद परगट सिंह ने राजनैतिक सफर शुरू किया। वह पंजाब के राजनेता बने और सरकार में खेल मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार