Balraj Panwar:

Advertisement

Advertisement

पेरिस, 28 जुलाई (आईएएनएस) भारतीय नाविक बलराज पंवार रविवार को पेरिस ओलंपिक में रेपेचेज राउंड में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पुरुष एकल स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

उन्होंने रेपेचेज 2 में 7:12.41 सेकेंड का समय लेकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली 7:10.00 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहे।

पंवार अब क्वार्टरफाइनल 4 में भाग लेंगे, जिसमें पहले तीन स्थान पर रहने वाले रोअर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

उन्होंने रेपेचेज 2 में 7:12.41 सेकेंड का समय लेकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली 7:10.00 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहे।

Advertisement

पंवार ने कोरिया में एशियाई और ओसियाना ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीता था और चीन के हांगझाऊ में 2022 एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रहे थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार