Aman Sehrawat: अमन सहरावत गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में मैक्डोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया, जबकि अंशु मलिक महिला की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 में हार गईं।

Advertisement

अमन ने दूसरे दौर में दो मिनट शेष रहते तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) के आधार पर अपना पहला मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

एशियाई चैंपियन का सामना क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्बानिया के विश्व चैंपियन पहलवान जेलिमखान अबकारोव से होगा।

इस बीच, अगर अमन फाइनल में पहुंचते हैं तो एगोरोव रेपेचेज राउंड में पहुंच सकते हैं।

अंतिम पंघाल के अलावा अमन एकमात्र अन्य भारतीय पहलवान हैं जिन्हें अपने भार वर्ग में वरीयता दी गई है। ओलंपिक में पहली बार वरीयता दी जा रही है, जिसमें प्रत्येक भार वर्ग में शीर्ष आठ पहलवानों को मौका मिलेगा।

पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले 20 वर्षीय पहलवान ने विश्व ओलंपिक खेल क्वालीफायर में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष कुश्ती दल को अपना पहला कोटा दिलाया है।

इस बीच, महिलाओं की स्पर्धा में अंशु मलिक, जो अपने दूसरे ओलंपिक में भाग ले रही हैं। 57 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता यूएसए की हेलेन लुईस मारौलिस से 2-7 से हार गईं।

पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले 20 वर्षीय पहलवान ने विश्व ओलंपिक खेल क्वालीफायर में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष कुश्ती दल को अपना पहला कोटा दिलाया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार