Lakshya Sen: पेरिस ओलंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। एक तरफ बॉक्सिंग में भारत की पदक की उम्मीद लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गईं, तो दूसरी ओर लक्ष्य सेन भी बैडमिंटन में अपना सेमीफाइनल मैच हार गए। अच्छी बात यह है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

Advertisement

लक्ष्य सेन अब सोमवार को कांस्य पदक मैच खेलेंगे। सोमवार, 5 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी निम्नलिखित स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

Advertisement

दोपहर 12:30 बजे: निशानेबाजी में अनंतजीत सिंह और महेश्वरी चौहान मिक्स्ड स्कीट टीम क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 1:30 बजे: टेबल टेनिस में महिला टीम (श्रीजा, मनिका और अर्चना कामत) राउंड ऑफ 16 में खेलेगी।

दोपहर 3:25 बजे: एथलेटिक्स में किरण पहल महिलाओं की 400 मीटर दौड़ राउंड-1 में भाग लेंगी।

दोपहर 3:45 बजे: नौकायन में नेत्रा कुमानन महिलाओं की डिंगी आईएलसीए 6 वर्ग की नौवीं और दसवीं रेस में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Advertisement

शाम 6:00 बजे: बैडमिंटन में लक्ष्य सेन पुरुष एकल का कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।

शाम 6:10 बजे: सेलिंग में विष्णु सरवनन पुरुषों की डिंगी आईएलसीए 7 वर्ग की नौवीं और दसवीं रेस में भाग लेंगे।

शाम 6:30 बजे: निशानेबाजी में अनंतजीत सिंह और महेश्वरी चौहान मिक्स्ड स्कीट टीम के कांस्य या स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरेंगे। (यदि क्वालीफाई करते हैं)

Advertisement

शाम 6:30 बजे: महिला कुश्ती 68 किलो भार वर्ग में निशा का राउंड ऑफ 16 का मुकाबला होगा।

रात 7:50 बजे: महिला कुश्ती 68 किलो भार वर्ग में ही निशा का क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। (अगर निशा क्वालीफाई करती हैं)

शाम 6:30 बजे: महिला कुश्ती 68 किलो भार वर्ग में निशा का राउंड ऑफ 16 का मुकाबला होगा।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार