Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने इस जीत के बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश की खूब तारीफ की।

Advertisement

इस मैच में तीन क्वार्टर तक एक खिलाड़ी कम खेलने के बावजूद, भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को शूटआउट तक पहुंचाया। जहां गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दो शॉट्स बचाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। यह 1972 के बाद पहली बार है जब भारत लगातार दो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचा है।

Advertisement

मैच के 17वें मिनट में अमित रोहिदास को डेंजरस स्टिक टैकल के लिए रेड कार्ड मिला, जिसके बाद भारत को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

तिर्की ने मैच के बाद आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के बाद हम दबाव में थे, यह नहीं होना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। हमने मैच में अच्छा डिफेंड किया और मैच बचा लिया। हमें श्रीजेश पर पूरा भरोसा था कि वह शूटआउट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

भारतीय हॉकी के दिग्गज ने आगे कहा कि टीम का लक्ष्य अब स्वर्ण पदक जीतना है और सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा, "टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और यह एक महत्वपूर्ण मैच होगा। हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना और अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना है।"

Advertisement

भारतीय हॉकी के दिग्गज ने आगे कहा कि टीम का लक्ष्य अब स्वर्ण पदक जीतना है और सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार