Paris Olympics: नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का आयोजन अब 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा। आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।

Advertisement

इससे पहले यह आयोजन 24 मई को होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के चलते सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए और राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा मंजूरी दी गई है।

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर करण यादव ने कहा, “नीरज चोपड़ा क्लासिक को इतनी जल्दी वापस लाने के लिए बड़े सामूहिक प्रयासों की जरूरत पड़ी है। हमें 5 जुलाई को इसकी वापसी की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। हमारी टीमों ने काफी मेहनत की है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, कर्नाटक ओलंपिक एसोसिएशन, कर्नाटक सरकार और हमारे सहयोगियों के अटूट समर्थन ने इसे मुमकिन बनाया है। इस आयोजन के इर्द-गिर्द मौजूद उत्साह पहले से कहीं ज्यादा है। हम भाला फेंक का ऐसा जश्न मनाने के लिए तैयार हैं, जो पहले से ज्यादा बेहतर और भी यादगार होगा।"

वर्ल्ड एथलेटिक्स से स्वीकृत गोल्ड इवेंट के रूप में नीरज चोपड़ा क्लासिक, ग्लोबल एथलेटिक्स मैप पर भारत की स्थिति को ऊपर लाता है। इसमें एलीट जैवलिन थ्रोअर्स की शानदार लाइन-अप शामिल होगी, जिसमें टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, थॉमस रोहलर, एंडरसन पीटर्स समेत कई ओलंपिक मेडलिस्ट हिस्सा लेंगे।

नीरज चोपड़ा क्लासिक-2025 के लिए टिकट की कीमत 199 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक है। वहीं, प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए 44,999 रुपये वाले पांच कॉर्पोरेट बॉक्स उपलब्ध हैं। हर एक बॉक्स में 15 गेस्ट बैठ सकते हैं।

Advertisement

दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, थ्रोअर के रनवे के साथ एक स्पेशल स्टैंड की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि रनवे के ठीक पीछे मौजूद नॉर्थ अपर स्टैंड में एक और स्पेशल स्टैंड 2,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

नीरज चोपड़ा क्लासिक-2025 के लिए टिकट की कीमत 199 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक है। वहीं, प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए 44,999 रुपये वाले पांच कॉर्पोरेट बॉक्स उपलब्ध हैं। हर एक बॉक्स में 15 गेस्ट बैठ सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार