Paris Olympics: ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को कोकीन खरीदने के कथित प्रयास के आरोप में पेरिस में गिरफ्तार किया गया। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति (एओसी) ने बुधवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की।

Advertisement

28 वर्षीय टॉम क्रेग को फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस के थिएटर और शॉपिंग के लिए मशहूर एक इलाके में नशीली दवाओं के लेनदेन के रूप में देखे जाने के बाद हिरासत में लिया था। यह घटना शहर के नौवें एरॉनडिसमेंट में हुई, जो नाइटलाइफ़ और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा हुआ क्षेत्र है।

एओसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का सदस्य 6 अगस्त को पेरिस में गिरफ्तार होने के बाद हिरासत में है। कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एओसी लगातार पूछताछ कर रही है और टीम के सदस्य के लिए सहायता की व्यवस्था कर रही है।''

टॉम ग्रेग ऑस्ट्रेलिया टीम के फारवर्ड हैं और उन्होंने पेरिस ओलंपिक में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एक गोल किया था।

एओसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का सदस्य 6 अगस्त को पेरिस में गिरफ्तार होने के बाद हिरासत में है। कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एओसी लगातार पूछताछ कर रही है और टीम के सदस्य के लिए सहायता की व्यवस्था कर रही है।''

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार