Paris Olympics: भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है।

Advertisement

मनु भाकर ने 27 जुलाई को इस इवेंट में फाइनल में क्वालीफाई किया था। रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा। कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

Advertisement

Paris Olympics: भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है।

मनु भाकर ब्यूनस आयर्स 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज भी हैं। वह इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों का खिताब भी जीत चुकी हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार