Paris Olympics: हॉकी पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मंच तैयार है, जो रविवार को मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर शुरू होगी। ये वेन्यू चीन के इनर मंगोलिया के हुलुनबुइर में नीरजी बांध के ऊपर स्थित है।

Advertisement

मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत खिताब बचाने के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा जबकि मेजबान चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ विरोधियों को कड़ी टक्कर देने के लिए बेताब हैं।

Advertisement

पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई।

टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस साल भी महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत के दबदबे को जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, "पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ने हमें एशियाई खेलों में जाने के लिए सही गति दी और इसके बाद ओलंपिक खेलों में भी हमें इससे काफी मदद मिली। इस बार भी हम इस टूर्नामेंट को जीतकर नए ओलंपिक चक्र की शानदार शुरुआत करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट में ओलंपिक टीम के 10 सदस्य खेल रहे हैं, लेकिन हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। खेल के दृष्टिकोण से, हमारा आक्रमण और पेनल्टी कॉर्नर हमारी ताकत है, लेकिन हम डिफेंस को भी मजबूत करना चाहेंगे। खासकर जापान, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ हमें अपनी रणनीतियों को मजबूत करना होगा। विश्व रैंकिंग अंकों के लिहाज से यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

Advertisement

भारत अपने अभियान की शुरुआत मेजबान चीन के खिलाफ पहले मैच से करेगा, जिसके बाद 9 सितंबर को उसका दूसरा मैच जापान के खिलाफ होगा। 11 सितंबर को टीम का सामना पिछले साल के उपविजेता मलेशिया से होगा, जबकि 12 सितंबर को कोरिया से टक्कर होगी।

उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट में ओलंपिक टीम के 10 सदस्य खेल रहे हैं, लेकिन हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। खेल के दृष्टिकोण से, हमारा आक्रमण और पेनल्टी कॉर्नर हमारी ताकत है, लेकिन हम डिफेंस को भी मजबूत करना चाहेंगे। खासकर जापान, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ हमें अपनी रणनीतियों को मजबूत करना होगा। विश्व रैंकिंग अंकों के लिहाज से यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार