बेंगलुरु ओपन 2026 के आधे पड़ाव पर, बुधवार को खलिन जोशी ने अपने करियर के सबसे अच्छे शुरुआती राउंड के बाद चार-अंडर 68 का स्कोर करते हुए अपनी बढ़त को छह शॉट्स तक पहुंचा दिया। यह 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि वाली प्रतियोगिता बेंगलुरु के कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) में जारी है।

Advertisement

बेंगलुरु के 34 वर्षीय गोल्फर (61-68) ने दिन की शुरुआत चार स्ट्रोक की बढ़त के साथ की थी, क्योंकि उन्होंने पहले राउंड में 11-अंडर 61 का स्कोर किया था। बादल छाए रहने, ठंडे और हवादार मौसम के बीच अपने होम कोर्स पर खेलते हुए उन्होंने पांच बर्डी और एक बोगी लगाई और 15-अंडर 129 का स्कोर हासिल किया। जोशी दिन के अपने 16वें होल (पार-फोर सातवें होल) तक बोगी-फ्री रहे, जहां उन्होंने राउंड का अपना एकमात्र शॉट गंवाया।

इस सीजन में तीन बार पीजीटीए जीतने वाले जोशी पिछले हफ्ते नवा रायपुर ओपन अपने नाम करने के बाद बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने 'रेस टू इंडिया चैंपियनशिप' में सातवें स्थान के साथ इस हफ्ते की शुरुआत की थी।

स्थानीय किशोर मनोज एस. (65-70) ने दो-अंडर 70 का स्कोर करके नौ-अंडर 135 के साथ दूसरा स्थान बनाए रखा। 18 वर्षीय खिलाड़ी के इस रोमांचक राउंड में पांच बर्डी, एक बोगी और एक डबल बोगी शामिल थीं।

इस सीजन में तीन बार पीजीटीए जीतने वाले जोशी पिछले हफ्ते नवा रायपुर ओपन अपने नाम करने के बाद बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने 'रेस टू इंडिया चैंपियनशिप' में सातवें स्थान के साथ इस हफ्ते की शुरुआत की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मनु 2023 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग चैंपियन थे, जबकि तलवार मौजूदा 'रेस टू इंडिया चैंपियनशिप' में सबसे आगे चल रहे हैं। अहलावत 2024 में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग में शीर्ष पर थे। बेंगलुरु के मारी मुथु आर. (67-71) संयुक्त चौथे स्थान से खिसककर छह-अंडर 138 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर आ गए। तेज हवाओं और मुश्किल फ्लैग पोजिशन्स ने पहले राउंड की तुलना में एक अलग तरह की चुनौती पेश की। हाफवे कट वन-ओवर 145 पर रहा, जिसमें 132 खिलाड़ियों में से 52 खिलाड़ी अगले दो राउंड के लिए आगे बढ़े।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार