इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) ने 12-14 जून तक अहमदाबाद में हुए आधिकारिक चयन प्रक्रिया के बाद पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की घोषणा की।

Advertisement

आईपीए ने बेहद प्रतियोगी चयन प्रक्रिया के बाद युवा पिकलबॉल (14 और उससे कम) और जूनियर्स (18 और उससे कम) श्रेणी में भारतीय टीम की घोषणा की है।

Advertisement

अर्जुन सिंह अंडर-18 श्रेणी में विजेता रहे। उन्होंने जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप में एकल, पुरुष डबल्स और मिश्रित डबल्स जीते। उन्होंने अपने भाई आदित्य सिंह के साथ पुरुष डबल्स और नाओमी अमलसदीवाला के साथ मिश्रित डबल्स जीता। दोनों को भी इंडियन टीम में जगह मिली है।

अर्जुन और आदित्य सिंह ने इस साल की शुरुआत में डबल्स श्रेणी में यूएस ओपन भी जीता था। बाकी टीम में देव शाह, पूर्वांश पटेल, विवान पटेल, आश्रिता राजू और दीया मट्टीपति शामिल हैं।

अंडर-14 में भारतीय टीम की कप्तानी वीर शाह कर रहे हैं। टीम में वीरांश चोपड़ा, आरिन बल्लानी, माहिका राठौड़, मानसी कार्तिक और आश्रिता एस शामिल हैं। कप्तान वीर शाह ने अहमदाबाद में हुई जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-14 श्रेणी में (एकल, पुरुष डबल्स और मिश्रित डबल्स) खिताब जीता।

आरिन बल्लानी ने अंडर-12 श्रेणी में जीत हासिल की और अंडर-14 (लड़कों के डबल्स) में रजत पदक जीता। माहिका राठौड़ ने डबल्स श्रेणी में अपनी क्षमता दिखाई और मानसी कार्तिक और वीर शाह के साथ क्रमशः लड़कियों के डबल्स और मिश्रित डबल्स जीते।

Advertisement

अंडर-14 में भारतीय टीम की कप्तानी वीर शाह कर रहे हैं। टीम में वीरांश चोपड़ा, आरिन बल्लानी, माहिका राठौड़, मानसी कार्तिक और आश्रिता एस शामिल हैं। कप्तान वीर शाह ने अहमदाबाद में हुई जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-14 श्रेणी में (एकल, पुरुष डबल्स और मिश्रित डबल्स) खिताब जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

अर्जुन सिंह ने कहा, "विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर पाना एक ऐसा सम्मान है जिसकी कोई बराबरी नहीं है और कप्तान बनना एक जिम्मेदारी है जिसे मैं हल्के में नहीं लेता। भारतीय टीम बहुत मजबूत दिख रही है और हमें भरोसा है कि हम पिछली बार से बेहतर परिणाम लाएंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार