हॉकी इंडिया ने यूथ हॉकी 5-एस एशियन चैंपियनशिप 2026 की तैयारी के लिए सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेने जा रहे 15 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। यह प्रतियोगिता ओमान की राजधानी मस्कट में 20 से 25 जुलाई के बीच आयोजित होगी, जिससे पहले नेशनल कैंप 7 से 18 जुलाई तक चंडीगढ़ के सेक्टर 14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा।
देश के होनहार युवा खिलाड़ी कोच और भारत के पूर्व कप्तान सरदार सिंह की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे। इस ग्रुप के सभी 15 खिलाड़ी उस भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जिसने हाल ही में संपन्न अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
दो सप्ताह के इस कैंप का मकसद खिलाड़ियों को हॉकी 5-एस की रणनीतिक और तकनीकी जरूरतों से परिचित कराना और साथ ही व्यवस्थित ट्रेनिंग सेशन के जरिए उनके खेल को बेहतर बनाना है।
सब-जूनियर पुरुष नेशनल कैंप को लेकर टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, "इन युवा खिलाड़ियों के लिए इतने ऊंचे स्तर पर खेल के नए फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का यह एक अनोखा मौका है। अगले दो हफ्तों में हमारा मकसद खिलाड़ियों को हॉकी 5-एस की जरूरतों को समझने में मदद करना है और साथ ही उन बुनियादी बातों को मजबूत करना है जो पूरे करियर में उनके काम आएंगी।"
दो सप्ताह के इस कैंप का मकसद खिलाड़ियों को हॉकी 5-एस की रणनीतिक और तकनीकी जरूरतों से परिचित कराना और साथ ही व्यवस्थित ट्रेनिंग सेशन के जरिए उनके खेल को बेहतर बनाना है।
Also Read: LIVE Cricket Score
सब-जूनियर पुरुष नेशनल कैंप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी: करण गौतम, अरमान सोरेंग, सावन कुमार, अंश बहुत्रा, अर्शदीप सिंह, केतन कुशवाहा, शाहरुख अली, राहुल यादव, रोमित पाल, आशीष तानी पूर्ति, आकाशदीप, अवि मानिकपुरी, सिद्धार्थ बेन, प्रहलाद राजभर, आयुष रजक।