सिक्किम दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह राजधानी गंगटोक में स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल का आनंद लिया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे का कहना है कि पीएम मोदी ने जिस तरह फुटबॉल को प्रोत्साहन, हम सभी प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस खेल से जुड़ें।

Advertisement

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने 'आईएएनएस' से कहा, "फुटबॉल पूरे विश्व में खेला जाता है। भारत में भी करोड़ों बच्चे फुटबॉल देखते और खेलते हैं। फुटबॉल बंगाल का मूल खेल है। पीएम मोदी आज सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेले, यह फुटबॉल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए आनंद की बात है। यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी खुद फुटबॉल खेलते हैं, उसका लुत्फ उठाते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "ये एक अच्छी बात है कि पीएम मोदी सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, बल्कि हर एक खेल को प्रोत्साहित करते हैं। खेलो इंडिया के माध्यम से हजारों बच्चे, हजारों एथलीट्स को फायदा मिला है। उन्होंने एशियन गेम्स विजेता, पैरालंपिक खेल विजेताओं को सम्मानित किया। वह खेल और खिलाड़ी को अलग स्तर पर लेकर गए हैं। मैं समझता हूं कि पीएम ने जिस तरह फुटबॉल को प्रोत्साहन दिया है, हम सभी प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक बच्चे फुटबॉल से जुड़ें और अच्छा खेलें।"

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने 'आईएएनएस' से कहा, "फुटबॉल पूरे विश्व में खेला जाता है। भारत में भी करोड़ों बच्चे फुटबॉल देखते और खेलते हैं। फुटबॉल बंगाल का मूल खेल है। पीएम मोदी आज सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेले, यह फुटबॉल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए आनंद की बात है। यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी खुद फुटबॉल खेलते हैं, उसका लुत्फ उठाते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बच्चों के साथ बातचीत का एक वीडियो 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा, "खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है। मैच होना चाहिए। इससे हम सीखते हैं। हममें जुनून पैदा होता है। आने वाले दिनों में इसे लोकप्रिय बनाना है। आपको पता होगा भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने का प्रयास कर रहा है। उस समय तक आप लोग परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे। इसलिए आप सभी को अभी से बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए और अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से करनी चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार