46वें चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो महिला टीम भी ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास उपलब्धि के लिए पुरुष और महिला टीम को बधाई दी है।

Advertisement

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई। उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है। उम्मीद है कि ये सफलताएं और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।"

रविवार को अंतिम राउंड के मुकाबलों के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पुरुष ओपन वर्ग में भारत ने हंगरी के खिलाफ 2-2 से मुकाबला ड्रॉ खेला और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को ग्लेब डुडिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अर्जुन एरिगैसी ने पीटर लेको को हराकर भारत को महत्वपूर्ण अंक दिलाए।

मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को हराकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उज्बेकिस्तान ने भारत और जर्मनी से दो अंक आगे रहते हुए अपना दूसरा शतरंज ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक के आधार पर सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जर्मनी की ओर से मैथियास ब्लूबाउम की जीत अहम साबित हुई।

रविवार को अंतिम राउंड के मुकाबलों के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पुरुष ओपन वर्ग में भारत ने हंगरी के खिलाफ 2-2 से मुकाबला ड्रॉ खेला और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को ग्लेब डुडिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अर्जुन एरिगैसी ने पीटर लेको को हराकर भारत को महत्वपूर्ण अंक दिलाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला वर्ग का गोल्ड मेडल चीन ने वियतनाम को 3-1 से हराकर जीता। वहीं, कजाकिस्तान ने पोलैंड के खिलाफ 2-2 की बराबरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। चीन ने बाकी टीमों पर दो अंकों की बढ़त के साथ अपना सातवां महिला शतरंज ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक में अमेरिका, पोलैंड, आर्मेनिया और मंगोलिया को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस तरह भारतीय दल ने टूर्नामेंट का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शीर्ष तीन में जगह बनाकर देश को डबल पोडियम फिनिश दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार