PM Modi: पेरिस पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जब वह सिर्फ डेढ़ साल के थे, तो उन्हें डेंगू हो गया और इलाज के लिए इंजेक्शन की जरूरत पड़ी। दुर्भाग्य से, उन इंजेक्शन के साइड इफेक्ट के कारण उनके पैरों की कार्यक्षमता खत्म हो गई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस मुकाम तक पहुंचे।

Advertisement

हरविंदर पैरालंपिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

Advertisement

उन्होंने एकतरफा मुकाबले में पोलैंड के तीरंदाज लुकास सिसजेक को 6-0 (28-24, 28-27 और 29-25) से हरा दिया।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास स्वर्ण! पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए हरविंदर सिंह को बधाई!"

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "उनकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना बेहतरीन है। भारत उनकी उपलब्धि से बहुत खुश है।"

अब तक भारत ने पेरिस 2024 में पांच स्वर्ण, 9 रजत और 10 कांस्य के साथ 24 पदक जीते हैं, जो पैरालंपिक खेलों में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

Advertisement

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "उनकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना बेहतरीन है। भारत उनकी उपलब्धि से बहुत खुश है।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार