World Billiards Championships: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी को 20वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन बनने पर बधाई दी है।

Advertisement

आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स (150-अप) 2024 में फाइनल में इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को 4-2 से हराकर अपना 28वां विश्व चैम्पियनशिप खिताब (बिलियर्ड्स में उनका 20वां) जीता।

Advertisement

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "शानदार उपलब्धि! आपको बधाई। आपका समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता असाधारण है। आपने बार-बार यह दर्शाया है कि उत्कृष्टता क्या होती है। आपकी सफलता आने वाले एथलीटों को भी प्रेरित करती रहेगी।"

पीएम के इस खास पोस्ट के रिप्लाई में पंकज आडवाणी ने लिखा, "आपके इन खास और उत्साहवर्धक शब्दों के लिए धन्यवाद सर। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। उम्मीद है कि मैं अपने देश के लिए और अधिक गोल्ड मेडल जीतूंगा।"

आडवाणी ने सेमीफाइनल में अपने हमवतन सौरव कोठारी को 4-2 से हराया था। इसके बाद सौरव कोठारी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पीएम के इस खास पोस्ट के रिप्लाई में पंकज आडवाणी ने लिखा, "आपके इन खास और उत्साहवर्धक शब्दों के लिए धन्यवाद सर। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। उम्मीद है कि मैं अपने देश के लिए और अधिक गोल्ड मेडल जीतूंगा।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार