PM Modi Inaugurates Grand International: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

पीएम मोदी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बताया गया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के हिस्से के रूप में 1,000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताया गया कि वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी शहर में खेल अवसंरचना को मजबूत करने और खेल विकास को बढ़ावा देने की कोशिश का परिणाम है। साथ ही महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और खेल पहलों की मेजबानी में शहर की बढ़ती भूमिका के अनुरूप, प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में शहर की प्रतिष्ठा को भी और बढ़ेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार