Pramod Bhagat:  शीर्ष शटलर प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने जीत के साथ अपने पैरा एशियाई खेलों के अभियान की शुरुआत की। प्रमोद भगत ने अपने एशियाई स्वर्ण पदक का बचाव करते हुए चीनी ताइपे के ह्सिंग चिह हुआंग पर आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

Advertisement

मैच 31 मिनट तक चला और प्रमोद पहले अंक से ही नियंत्रण में दिखे और अंतिम स्कोर 21-9, 21-18 रहा, अब उनका सामना मालदीव के अब्दुल लतीफ मोहम्मद से होगा।

Advertisement

मिश्रित युगल स्पर्धा में, प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने थाईलैंड के चानिडा श्रीनावाकुल को केवल 19 मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में21-8, 21-14 से हराया।

इस बीच, सुकांत कदम ने भी चीनी ताइपे के येह एन-चुआन के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहले गेम में सुकांत को उनके प्रतिद्वंद्वी ने कड़ी चुनौती दी लेकिन अंततः 25-23 के स्कोर के साथ पहला गेम जीत लिया।दूसरे गेम में सुकांत ने अपने अनुभव का प्रदर्शन किया और 21-5 के स्कोर के साथ प्रतिद्वंद्वी पर हावी हो गए।

अब उनका मुकाबला मालदीव के अहमद फयाज से होगा।

अन्य परिणामों में नितेश कुमार और मुरुगेसन थुलासिमथी ने मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 ग्रुप स्टेज मैच में सीरिया के शेहा फेरास और मटर अल्ताफ को 2-0 से हराया।

Advertisement

पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप स्टेज मैच में कृष्णा नागर ने चीन के किंगताओ ज़ेंग को 2-1 से हराया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार