भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शनिवार को यादगार प्रदर्शन करते हुए सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया। महिला टीम ने 7 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने टीम की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी यह शानदार उपलब्धि देश भर की युवा लड़कियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।"

Advertisement

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "देश के लिए गर्व का पल है कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतकर अपना छठा खिताब हासिल किया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि भारत में महिला फुटबॉल की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और देश भर के उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। टीम को बधाई और आगे भी ऐसी ही सफलता के लिए शुभकामनाएं।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी भारतीय महिला टीम को उनकी बड़ी सफलता पर बधाई दी थी।

पीएम ने अपने बधाई संदेश में लिखा, "सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय विमेंस फुटबॉल टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला। इस जीत से आने वाले समय में और भी युवा खिलाड़ी फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित होंगे। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी भारतीय महिला टीम को उनकी बड़ी सफलता पर बधाई दी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर खिताब जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार