Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के हांगझोउ में महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगझोउ में आयोजित महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में मेजबान चीन से 1-4 से हारकर रजत पदक जीता। भारत के लिए नवनीत कौर (1') ने गोल किया। चीन के लिए कप्तान ओउ जिक्सिया (21'), ली होंग (40'), जू मीरॉन्ग (51') और झोंग जियाकी (53') ने गोल किया।
भारत ने फाइनल में पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए बढ़त बनाकर मजबूत शुरुआत की। एक गोल से पिछड़ने के बाद चीन ने अपनी गति बढ़ा दी और पहले हाफ में जोरदार हमले किए। चौथे मिनट में उन्हें पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे सुनलिता टोप्पो ने गोललाइन ब्लॉक करके रोका और फिर गोलकीपर बिचु देवी ने गोल बचाया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगझोउ में आयोजित महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में मेजबान चीन से 1-4 से हारकर रजत पदक जीता। भारत के लिए नवनीत कौर (1') ने गोल किया। चीन के लिए कप्तान ओउ जिक्सिया (21'), ली होंग (40'), जू मीरॉन्ग (51') और झोंग जियाकी (53') ने गोल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम की लय कमजोर पड़ी और इसका फायदा चीन ने उठाया और तीन गोल करते हुए मैच को अपने कब्जे में लिया और खिताब जीता। जीत के साथ चीन ने अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश पा लिया।