प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अनुज श्रीवात्री को भारत का 100वां चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी। पीएम ने अनुज की उपलब्धि को शानदार बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा, "इंडिया ने चेस में सेंचुरी पूरी कर ली है। कमाल है ना? इंडिया अब सौ चेस ग्रैंडमास्टर्स का घर है। भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवात्री को बधाई। यह कितनी शानदार उपलब्धि है।"

उन्होंने लिखा, "भारत के लिए 100 ग्रैंडमास्टर्स तक पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ हमारे युवाओं में चेस की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।"

पीएम ने लिखा, "देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा चेस प्रतिभाओं को उभरते हुए और वैश्विक स्टेज पर अपनी पहचान बनाते हुए देखना खास तौर पर खुशी की बात है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि और भी कई युवाओं को चेस अपनाने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।"

मध्य प्रदेश के रहने वाले अनुज श्रीवात्री रविवार को दिवाली के दिन भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने। उन्होंने ये बड़ी उपलब्धि फिलीपींस के सिनाकाबन में '7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप' जीतकर हासिल की। 22 वर्षीय अनुज की टूर्नामेंट में शुरुआत निराशाजनक रही। वो प्रतियोगिता में अपनी पहली बाजी हार गए थे। उसके बाद उन्होंने शानदार और दमदार प्रदर्शन करते हुए संभावित आठ में से सात अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम कर लिया।

पीएम ने लिखा, "देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा चेस प्रतिभाओं को उभरते हुए और वैश्विक स्टेज पर अपनी पहचान बनाते हुए देखना खास तौर पर खुशी की बात है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि और भी कई युवाओं को चेस अपनाने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार