पीएसए चैलेंजर टूर-मुंबई के पुरुष वर्ग के पहले राउंड में सोमवार को भारत के ओम सेमवाल ने स्पेन के ह्यूगो जेन को 15-13, 8-11, 11-6, 8-11, 11-9 से मात दी। जुहू विले पार्ले जिमखाना (जेवीपीजी) क्लब में यह मुकाबला 69 मिनट तक चला।

Advertisement

भारतीय फैंस की निगाहें टॉप सिंगल्स स्टार्स वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना पर होंगी, जो देश में नंबर 3 रैंक पर हैं। वेलावन सेंथिलकुमार 3 जुलाई को खत्म होने वाले इस टूर्नामेंट में 15 देशों के खिलाड़ियों के बीच भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पीएसए चैलेंजर इवेंट्स होंगे। हर इवेंट में 15,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और अहम रैंकिंग प्वाइंट्स मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी पांचों दिनों में कड़े मुकाबले की उम्मीद है।

24 खिलाड़ियों के ड्रॉ में पुरुषों में हांगकांग के एलेक्स लाउ और महिलाओं में साउथ अफ्रीका की हेले वार्ड को प्रमुख स्थान मिला है। भारत के वेलावन सेंथिलकुमार (रैंक 50) पुरुषों में दूसरे सीडेड खिलाड़ी हैं, जबकि तन्वी खन्ना (रैंक 75) मिस्र की फरीदा वालिद के बाद तीसरी सीडेड खिलाड़ी हैं। सीडेड पुरुष खिलाड़ियों में, टॉप-8 में शामिल दूसरे भारतीय 7वें सीडेड सूरज कुमार चंद हैं।

अन्य नतीजे:

पुरुष:

Advertisement

सलाह एल्टोरगमैन (कनाडा) ने यूसुफ थानी (ब्रुनेई) को 15-13, 11-4, 12-10 से हराया।

मोहम्मद सयाफिक कमाल (मलेशिया) ने अम्मार अल्तामिमी (कुवैत) को 11-7, 11-3, 11-6 से मात दी।

जियाद इब्राहिम (मिस्र) ने ब्रायन त्जे कांग लिम (मलेशिया) को 11-6, 9-11, 11-6, 11-6 से पराजित किया।

Advertisement

ब्रेंडन मैकडोनाल्ड (ऑस्ट्रेलिया) ने दिवाकर सिंह को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया।

राहुल बैथा ने रविंदु लक्षिरी (श्रीलंका) को 11-7, 11-2, 5-1 (रिटायर्ड) से शिकस्त दी।

आर्यवीर दीवान ने इस्लाम कौरिताम (मिस्र) को 15-13, 7-11, 11-3, 11-4 से हराया।

Advertisement

अयान वजीरअली ने हृदयन शाह को 11-6, 11-7, 11-3 से पराजित किया।

महिलाएं:

शमीना रियाज ने महक तलाती को 11-1, 11-6, 11-3 से हराया।

Advertisement

बो राम रयु (साउथ कोरिया) ने जेनेट विधि को 11-4, 11-4, 11-8 से मात दी।

रथिका सीलन ने याशी जैन को 11-4, 11-7, 11-5 से पराजित किया।

सान्या वत्स ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-7, 11-6, 11-6 से हराया।

Advertisement

अनिका दुबे ने आराधना कस्तूरीराज को 11-4, 11-2, 11-3 से शिकस्त दी।

सान्या वत्स ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-7, 11-6, 11-6 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

निरुपमा दुबे ने ईशा श्रीवास्तव को 4-11, 11-7, 11-9, 13-12 से मात दी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार