भारतीय स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह रविवार को कतर क्लासिक के महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में बेल्जियम की दुनिया की नंबर 9 खिलाड़ी टिने गिलिस से कड़े मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। यह 2,42,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाला पीएसए प्लैटिनम इवेंट था।

Advertisement

जुलाई में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वालीं दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने एक बार फिर अपने से ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, दो गेम में बढ़त बनाने के बावजूद वह मैच नहीं जीत सकीं। आठवीं वरीयता प्राप्त गिलिस ने पहला गेम 11-4 से जीतकर मजबूत शुरुआत की। इसके बाद अनाहत ने शानदार वापसी की और आक्रामक खेल दिखाते हुए अगले दो गेम 11-8 और 11-9 से अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के बूते वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काफी करीब थीं।

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 5 तक पहुंच चुकीं बेल्जियम की खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया। गिलिस ने चौथा गेम 11-4 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया और फिर निर्णायक गेम में भी अपनी लय बनाए रखते हुए 11-3 से जीत हासिल की और अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

जुलाई में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वालीं दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने एक बार फिर अपने से ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, दो गेम में बढ़त बनाने के बावजूद वह मैच नहीं जीत सकीं। आठवीं वरीयता प्राप्त गिलिस ने पहला गेम 11-4 से जीतकर मजबूत शुरुआत की। इसके बाद अनाहत ने शानदार वापसी की और आक्रामक खेल दिखाते हुए अगले दो गेम 11-8 और 11-9 से अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के बूते वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काफी करीब थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अनाहत इस टूर्नामेंट में चार सदस्यीय भारतीय सिंगल्स दल का हिस्सा थीं, जिसमें उनके साथ अभय सिंह, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना भी शामिल थे। पुरुषों के शुरुआती राउंड में 24वीं रैंकिंग वाले अभय को स्विट्जरलैंड के दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी दिमित्री स्टीनमैन ने 7-11, 9-11, 12-14 से हराया, जबकि दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी चोत्रानी को न्यूजीलैंड के दूसरे नंबर के खिलाड़ी पॉल कोल ने 11-2, 11-3, 11-1 से मात दी। अब भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां अनाहत, अभय, चोत्रानी और तन्वी सिंगल्स इवेंट में देश की चुनौती की अगुवाई करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार