यशस्वी जायसवाल (नाबाद 214 ) के शानदार दोहरे शतक के बाद रवींद्र जडेजा (41 रन पर पांच विकेट) की अगुवाई में स्पिनरों के घातक प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 434 रन से हराकर रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

Advertisement

भारत ने अपनी दूसरी पारी 98 ओवर में 430/4 पर घोषित करने के बाद इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 557 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और मेहमान टीम की पारी को 122 रन पर समेट दिया।

Advertisement

यह मैच यशस्‍वी जायसवाल के दोहरे शतक, रोहित शर्मा के शतक, सिराज के पहली पारी के बेहतरीन स्‍पेल और जडेजा के पांच विकेटों की वजह से और सरफराज खान के जोरदार डेब्‍यू के लिए जाना जाएगा। जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने दो और जसप्रीत बुमराह तथा रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार