स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड का यूथ सिस्टम उसे वित्तीय रूप से लाभ पहुंचा रहा है। 19 साल के सी-टीम खिलाड़ी जैकोबो ऑर्टेगा आरसी स्ट्रासबर्ग के साथ सोमवार को रिकॉर्ड कीमत में जुड़े। इससे रियल मैड्रिड को बड़ा फायदा हुआ है।

Advertisement

पिछले सीजन यूथ लीग में रियल मैड्रिड के लिए टॉप स्कोरर रहे ऑर्टेगा पर स्ट्रासबर्ग ने 10 मिलियन यूरो (करीब 11.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) खर्च किए हैं। इस डील के बाद ऑर्टेगा रियल मैड्रिड के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए सबसे महंगी सेल बन गए हैं जो कभी उनकी फर्स्ट टीम में नहीं खेला।

रियल मैड्रिड की वेबसाइट के मुताबिक, "रियल मैड्रिड सीएफ और आरसी स्ट्रासबर्ग अलसैस हमारे प्लेयर जैकोबो ऑर्टेगा के ट्रांसफर के लिए सहमत हो गए हैं। वह 2018 में 12 साल की उम्र में रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे और आठ सीजन से हमारी यूथ एकेडमी का हिस्सा रहे हैं।"

शिन्हुआ के मुताबिक, "ओर्टेगा ने स्ट्रासबर्ग के साथ पांच साल के अनुबंध पर साइन किया है। इस क्लब के ओनर (ब्लूको) प्रीमियर लीग टीम चेल्सी के ही हैं।"

इस गर्मी में रियल मैड्रिड के लिए दूसरे यूथ टीम खिलाड़ियों ने आय अर्जित किया है। गोंजालो गार्सिया और सीजर पालासियोस ने लगभग 50 मिलियन यूरो कमाए, जबकि क्लब ने विक्टर मुनोज के ओसासुना से लिवरपूल में मूव करने से सेल-ऑन राइट्स में लगभग 20 मिलियन यूरो भी कमाए।

इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के ली कांग-इन ने सोमवार को पेरिस सेंट-जर्मेन छोड़कर एटलेटिको मैड्रिड में शामिल होने की वजह बताई। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटा था, तब से मुझे पता था कि एक बढ़िया क्लब कैसा होता है। जब स्पेन लौटने का मौका आया, तो मैं बस एटलेटिको में शामिल होने और खिताब जीतने के बारे में ही सोच सकता था।

इस गर्मी में रियल मैड्रिड के लिए दूसरे यूथ टीम खिलाड़ियों ने आय अर्जित किया है। गोंजालो गार्सिया और सीजर पालासियोस ने लगभग 50 मिलियन यूरो कमाए, जबकि क्लब ने विक्टर मुनोज के ओसासुना से लिवरपूल में मूव करने से सेल-ऑन राइट्स में लगभग 20 मिलियन यूरो भी कमाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ली ने अपने करियर की शुरुआत वालेंसिया से की और फिर 2023 में पेरिस सेंट-जर्मेन से जुड़े थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार