रियल मैड्रिड ने नए सीजन से पहले अपनी टीम में एक और बड़ा नाम शामिल किया है। स्पेन के मशहूर क्लब ने फ्रांस के डिफेंडर इब्राहिमा कोनाटे को अपने साथ जोड़ा है। यह करार 4 साल के लिए है।

Advertisement

27 वर्षीय सेंटर-बैक खिलाड़ी कोनाटे एनफील्ड में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद 'फ्री एजेंट' के तौर पर लिवरपूल छोड़ेंगे, जिसके बाद कोनाटे जून के आखिर में आधिकारिक तौर पर स्पेनिश दिग्गज क्लब से जुड़ेंगे।

Advertisement

समर ट्रांसफर विंडो में कोनाटे रियल मैड्रिड के तीसरे नए खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले चेल्सी ने स्पेन के लेफ्ट-बैक मार्क कुकुरेला और पुर्तगाली मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा को अपनी टीम में शामिल किया था। उम्मीद है कि हेड कोच जोस मोरिन्हो के नेतृत्व में मैड्रिड के नए अभियान में ये तीनों खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे।

क्लब ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "रियल मैड्रिड सीएफ और इब्राहिमा कोनाटे के बीच अगले चार सीजन यानी 30 जून 2030 तक उनके रियल मैड्रिड का खिलाड़ी बनने के लिए समझौता हुआ है।"

फ्रांसीसी डिफेंडर इब्राहिमा कोनाटे लिवरपूल के साथ पांच सफल सीजन बिताने के बाद मैड्रिड आ रहे हैं। साल 2021 में जर्मन क्लब आरबी लीपजिग से साइन किए गए कोनाटे ने प्रीमियर लीग के सबसे भरोसेमंद सेंटर-बैक खिलाड़ियों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई और क्लब की हालिया सफलता में अहम भूमिका निभाई।

एनफील्ड में उन्होंने लिवरपूल को 2024-25 सीजन में प्रीमियर लीग का खिताब जिताने में मदद की। उन्होंने जुर्गन क्लॉप के कार्यकाल के दौरान दो लीग कप और एक एफए कप भी जीता।

Advertisement

कोनाटे ने सभी प्रतियोगिताओं में लिवरपूल के लिए 183 मैच खेले, जो क्लब के इतिहास में फ्रांस में जन्मे किसी खिलाड़ी की तरफ से खेले गए सर्वाधिक मैच हैं। इस सफलता का बड़ा हिस्सा कप्तान वर्जिल वैन डाइक के साथ मिला, और इस जोड़ी ने लीग की सबसे मजबूत डिफेंसिव साझेदारियों में से एक बनाई।

एनफील्ड में उन्होंने लिवरपूल को 2024-25 सीजन में प्रीमियर लीग का खिताब जिताने में मदद की। उन्होंने जुर्गन क्लॉप के कार्यकाल के दौरान दो लीग कप और एक एफए कप भी जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोनाटे अभी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के साथ हैं और टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में सेनेगल पर 3-1 की जीत के दौरान वह अनयूज्ड सब्स्टीट्यूट (बिना खेले बेंच पर रहने वाले खिलाड़ी) थे। उम्मीद है कि अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद वह नए क्लब से जुड़ेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार