DGP Commendation Disc: भारत के दिग्गज तीरंदाज रजत चौहान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा डीजीपी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

राजस्थान पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में कार्यरत रजत, बल के सबसे कुशल खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और पुलिस विभाग दोनों का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरे विभाग ने मुझे सम्मानित किया है। मैं खेलों में अपने प्रदर्शन से अपने विभाग को गौरवान्वित करता रहूंगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान पुलिस को और अधिक पहचान दिलाऊंगा।"

उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में 19वें एशियाई खेल 2023 में भागीदारी शामिल है। उन्होंने विश्व कप 2022 में दो स्वर्ण पदक भी जीते। अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रजत ने विश्व पुलिस खेल 2023 में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता।

इसके अलावा, उन्होंने 2023 विश्व कप में भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया। हाल ही में, एशिया तीरंदाजी कप 2026 में रजत ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या में इजाफा किया, जिससे भारत ने दो स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित रिकॉर्ड 10 पदक जीते।

उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में 19वें एशियाई खेल 2023 में भागीदारी शामिल है। उन्होंने विश्व कप 2022 में दो स्वर्ण पदक भी जीते। अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रजत ने विश्व पुलिस खेल 2023 में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रजत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि कंपाउंड तीरंदाजी टीम को आखिरकार खुद को साबित करने का मौका मिला है। मैंने 2016 में ओलंपिक टैटू बनवाया था और अब मैं पूरी रात सो नहीं पाया हूँ, मैं बहुत उत्साहित हूं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार