हल सिटी ने शनिवार को एक दशक बाद प्रीमियर लीग में वापसी करते हुए उलटफेर किया और मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया। 2016-17 सीजन के बाद पहली बार इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग में खेल रही 'टाइगर्स' ने एमकेएम स्टेडियम में सेमी अजायी और नामपलिस मेंडी के गोलों की बदौलत 13 बार के चैंपियन यूनाइटेड को शिकस्त दी।

Advertisement

अजाई ने 17वें मिनट में कॉर्नर किक के बाद करीब से गोल करके खाता खोला। टीम की खुशी तब दोगुनी हो गई जब क्लब के रिकॉर्ड साइनिंग मेंडी ने 38वें मिनट में एक और सेट-पीस से अपने डेब्यू मैच में गोल किया। इस बार, रेगन स्लेटर ने फ्रांस में जन्मे सेनेगल के डिफेंडर के लिए मौका बनाया, जिन्होंने गेंद को नेट में पहुंचाकर 'रेड डेविल्स' को दोहरा झटका दिया।

बार्सिलोना से लोन पर लौटने के बाद मार्कस रैशफोर्ड को 'नंबर 9' की शर्ट मिलने से टीम का हौसला बढ़ा। हालांकि, इंग्लैंड के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बेंच से शुरुआत की और टीम के 0-2 से पिछड़ने के बाद ही मैदान पर उतरे, लेकिन वे वापसी नहीं करा सके।

बहुत कम लोगों को हल से उम्मीद थी, जो 2024-25 में चैंपियनशिप से रेलीगेशन से सिर्फ गोल अंतर के कारण बची थी, लेकिन 2025-26 में चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद अगले साल हालात बदल दिए। उन्होंने इस साल की शुरुआत में मिडिल्सब्रा को शिकस्त देकर चैंपियनशिप प्लेऑफ फाइनल अपने नाम किया था।

बार्सिलोना से लोन पर लौटने के बाद मार्कस रैशफोर्ड को 'नंबर 9' की शर्ट मिलने से टीम का हौसला बढ़ा। हालांकि, इंग्लैंड के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बेंच से शुरुआत की और टीम के 0-2 से पिछड़ने के बाद ही मैदान पर उतरे, लेकिन वे वापसी नहीं करा सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस हार ने 'रेड डेविल्स' और प्रीमियर लीग के लिए उनकी तैयारियों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आखिरी बार 2012-13 में सर एलेक्स फर्ग्यूसन की देखरेख में इंग्लिश खिताब जीता था। हालिया खराब प्रदर्शन के बाद, अगर उन्हें मौजूदा चैंपियन आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी जैसी टीमों को खिताब के लिए चुनौती देनी है, तो उन्हें काफी काम करना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार