ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने सीजन के आखिर में टीम छोड़ने की पुष्टि कर दी है। उनका स्पेनिश दिग्गज क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसी समय खत्म हो रहा है। 2022 की गर्मियों में बायर्न से आने के बाद, यह स्ट्राइकर कैटलन दिग्गज क्लब के साथ तीन ला लीगा खिताब, कोपा डेल रे, और तीन स्पेनिश सुपर कप जीतने के बाद टीम से अलग हो रहा है।

Advertisement

37 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश के माध्यम से बार्सिलोना से अलग होने की पुष्टि की है।

Advertisement

लेवांडोव्स्की ने अपनी पोस्ट में लिखा, "चुनौतियों और कड़ी मेहनत से भरे चार साल बाद, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं इस भावना के साथ जा रहा हूं कि मेरा मिशन पूरा हो गया है। 4 सीजन, 3 चैंपियनशिप। मैं अपने शुरुआती दिनों से ही प्रशंसकों से मिले प्यार को कभी नहीं भूलूंगा।"

उन्होंने लिखा, "कैटालोनिया मेरे लिए धरती पर सबसे खास जगह है। इन खूबसूरत चार सालों के दौरान मुझे जितने भी लोग मिले, उन सभी का धन्यवाद। विशेष रूप से बार्सिलोना प्रमुख लापोर्टा का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपने करियर का सबसे अविश्वसनीय अध्याय जीने का मौका दिया। बार्सिलोना अब वहीं लौट आया है, जहां उसे होना चाहिए।"

बार्सिलोना ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लेवांडोव्स्की का धन्यवाद किया।

क्लब ने लिखा, "एक स्टार के रूप में आए। एक दिग्गज के रूप में विदा हुए। हर गोल, हर संघर्ष और इन रंगों को पहनकर दिखाए गए हर जादुई पल के लिए धन्यवाद, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की।"

Advertisement

बार्सिलोना ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लेवांडोव्स्की का धन्यवाद किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेवांडोव्स्की टीम में जुड़ने के साथ ही एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। वह 191 मैचों में 119 गोल कर चुके हैं और वह टीम के इतिहास में 14वें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार