Torrey Pines: फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन के तीसरे राउंड यानी ‘मूविंग डे’ पर भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर सहिथ थीगला को झटका लगा। उन्होंने 1 ओवर 73 का स्कोर किया, जिसके चलते वह संयुक्त छठे स्थान से फिसलकर संयुक्त 20वें स्थान पर पहुंच गए।

Advertisement

टॉरी पाइन्स के साउथ कोर्स पर खेलते हुए थीगला तीन बर्डी और चार बोगी ही लगा सके। पहले दो राउंड में 66 और 69 का शानदार कार्ड खेलने वाले थीगला अब कुल 8-अंडर पर हैं और टूर्नामेंट का एक ही राउंड शेष है।

Advertisement

वहीं शीर्ष पर जस्टिन रोज़ का दबदबा कायम रहा। उन्होंने 4-अंडर 68 का स्थिर और संयमित खेल दिखाते हुए कुल स्कोर 21-अंडर 195 तक पहुंचा दिया और 54 होल के बाद छह शॉट की बड़ी बढ़त बना ली। यह टूर्नामेंट का नया 54-होल रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड खुद रोज़ ने 2019 में बनाया था, जो काइल स्टैनली (2012), टाइगर वुड्स (2008) और वुडी ब्लैकबर्न (1985) के प्रदर्शन के बराबर था। इनमें से केवल स्टैनली ही अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए थे।

रोज़ ने दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ की थी, जिसे एक समय आठ शॉट तक बढ़ा दिया।

अमेरिका के जोएल डाहमेन 4-अंडर 68 के साथ कुल 15-अंडर पर पहुंचते हुए दूसरे स्थान पर आ गए। डाहमेन इस सीजन में सशर्त स्थिति (कंडीशनल स्टेटस) में खेल रहे हैं और दो-कोर्स फॉर्मेट के कारण ही उन्हें इस टूर्नामेंट में मौका मिला। फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन उनके लिए फेडएक्स कप अंक और सीजन की शुरुआत में लय हासिल करने का अहम अवसर है।

रोज़ ने दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ की थी, जिसे एक समय आठ शॉट तक बढ़ा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पीजीए टूर पर वापसी कर रहे ब्रूक्स कोएप्का के लिए दिन निराशाजनक रहा। गेंद को अच्छी तरह मारने के बावजूद पुटिंग में उनकी बड़ी चूक देखने को मिली। पार-3 11वें होल पर तीन फीट का पार पुट चूकने से उन्हें डबल बोगी झेलनी पड़ी, जबकि पार-5 नौवें होल पर तीन फीट का बर्डी पुट भी नहीं लगा सके। उन्होंने पांच फीट के भीतर से छह पुट गंवाए और 73 का कार्ड साइन किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार