इंडियन स्क्वैश एकेडमी में एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सान्या वत्स अकेली भारतीय खिलाड़ी रहीं। सोमवार को चेन्नई में चौथी वरीयता प्राप्त सान्या ने महिला क्वार्टर फाइनल में हमवतन आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी को चार गेम में हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मिस्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त रौकैया ओथमान से होगा।

Advertisement

इससे पहले, रविवार को इंडियन स्क्वैश अकादमी में इस इवेंट के पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय सूरज चंद ने वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से शिकस्त दी थी।

Advertisement

पुरुषों में सातवीं वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल और महिलाओं में तीसरी वरीयता प्राप्त राधिका सीलन, चौथी वरीयता प्राप्त सान्या वत्स, आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी और पूजा आरती रघु क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी थे।

भारतीय खिलाड़ी अनन्या नारायणन ने शनिवार को चेन्नई स्थित इंडियन स्क्वैश अकादमी में आयोजित एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के महिला एकल के पहले दौर में जेनेट विधि को चार गेमों में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इस बीच, कुछ दिन पहले मुंबई के जुहू विले पार्ले जिमखाना क्लब में एससीएल-एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट के महिला फाइनल में, भारत की तन्वी खन्ना ने जल्दी-जल्दी दो गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और मिस्र की फरीदा वालिद को हराकर एक यादगार जीत हासिल की।

तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी ने 45 मिनट तक चले मैच में अपनी दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 8-11, 2-11, 12-10, 11-9, 11-7 से हराया और इस साल जनवरी में मिली 2-3 की हार का बदला भी लिया।

Advertisement

पुरुषों का खिताब एम. स्याफिक कमाल ने जीता, जिन्होंने मिस्र के यासीन शोहदी को 3-2 (6-11, 9-11, 11-8, 14-12, 11-8) से मात दी।

परिणाम (क्वार्टर फाइनल):

मोहम्मद सयाफिक कमाल (मलेशिया) ने ह्यूगो जेन (स्पेन) को 11-8, 11-3, 11-7 से हराया।

Advertisement

शीर्ष वरीय जोआकिम चुआह (मलेशिया) ने सातवीं वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल (भारत) को 11-3, 11-5, 11-9 से शिक्सत दी।

चौथी वरीयता प्राप्त सलाह एलटॉर्गमैन (कनाडा) ने वा सेर्न लो (मलेशिया) को 9-11, 10-12, 11-4, 11-1, 11-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अधम रोशडी (मिस्र) ने दूसरी वरीयता प्राप्त सूरज चंद (भारत) को 8-11, 11-5, 12-10, 11-7 से शिकस्त दी।

Advertisement

महिला:

चौथी वरीयता प्राप्त सान्या वत्स ने आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी को 11-6, 11-5, 8-11, 11-8 से हराया।

शीर्ष वरीय रूकिया ओथमान (मिस्र) ने पूजा आरती रघु को 11-9, 13-11, 11-7 से मात दी।

Advertisement

चौथी वरीयता प्राप्त सान्या वत्स ने आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी को 11-6, 11-5, 8-11, 11-8 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हाना अलादीन (मिस्र) ने थानुसा उथ्रियन (मलेशिया) को 7-11, 11-7, 11-2, 8-11, 13-11 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार