Saudi Arabia: । सऊदी अरब को फीफा वर्ल्ड कप-2026 के एशियाई क्वालिफायर्स के चौथे राउंड के ग्रुप बी में रखा गया है, जहां वह इराक और इंडोनेशिया को चुनौती देगा। वहीं, एशियन कप की मौजूदा चैंपियन कतर को ग्रुप-ए में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के साथ रखा गया है। यह मुकाबले सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जो 8 से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे।

Advertisement

इन छह टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ टॉप टीम ही अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में पहले से क्वालिफाई कर चुकी छह एशियाई टीमों के साथ शामिल होगी।

Advertisement

दोनों ग्रुप की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 13 और 18 नवंबर को दो चरणों वाले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह नॉकआउट स्टेज तय करेगा कि एशिया से कौन-सी टीम फीफा प्लेऑफ टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, जो वर्ल्ड कप के लिए अंतिम क्वालीफाइंग मौका होगा।

इसके अलावा एक ड्रॉ भी हुआ, जिसमें तय किया गया कि नॉकआउट मुकाबले का पहला लेग ग्रुप-ए की रनर-अप टीम की मेजबानी में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया, जापान, जॉर्डन, कोरिया रिपब्लिक, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और उज्बेकिस्तान पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

कतर ने साल 2022 में मेजबान के रूप में फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। यह देश इस बार क्वालीफाई करके वर्ल्ड कप में पहुंचना चाहता है। एएफसी एशियन क्वालीफायर्स के तीसरे राउंड में ग्रुप-ए में चौथे स्थान पर रहने के बाद कतर प्लेऑफ में पहुंचा है।

Advertisement

यूएई साल 1990 में पहली बार वर्ल्ड कप में खेला था। वह एक बार फिर क्वालीफाई करने की कोशिश में है। यूएई ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं, ओमान जो अब तक वर्ल्ड कप में कभी नहीं खेला है, ग्रुप-बी में चौथे स्थान पर रहा।

कतर ने साल 2022 में मेजबान के रूप में फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। यह देश इस बार क्वालीफाई करके वर्ल्ड कप में पहुंचना चाहता है। एएफसी एशियन क्वालीफायर्स के तीसरे राउंड में ग्रुप-ए में चौथे स्थान पर रहने के बाद कतर प्लेऑफ में पहुंचा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इराक एकमात्र बार साल 1986 में विश्व कप खेला है। यह देश ग्रुप-बी में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचा। इंडोनेशिया, जिसने आखिरी बार 1938 में वर्ल्ड कप खेला था, ग्रुप-सी में चौथे स्थान पर रहा और प्लेऑफ में जगह बनाई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार