स्कॉट पार्कर ने आपसी सहमति से बर्नले फुटबॉल क्लब के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। क्लब ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। अब माइक जैक्सन मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के साथ अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे। जैक्सन की अगुवाई में टीम के बाकी चार प्रीमियर लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ अवे मैच से होगी।

Advertisement

स्कॉट पार्कर का पद छोड़ना बर्नले के प्रीमियर लीग से रेलिगेशन के महज 8 दिन बाद हुआ। क्लब ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2026/27 सीजन से पहले नए स्थायी मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।

Advertisement

बर्नले ने एक बयान में कहा, "पिछले हफ्ते क्लब के प्रीमियर लीग से बाहर होने की पुष्टि के बाद, पार्कर और बोर्ड के बीच चर्चा हुई और आपसी सहमति से यह तय किया गया कि टर्फ मूर में उनका कार्यकाल अब समाप्त हो जाएगा।"

टर्फ मूर में अपने कार्यकाल के दौरान, पार्कर ने 2024/25 सीजन में क्लेरेट्स को एक रिकॉर्ड-तोड़ सीजन तक पहुंचाया। उन्होंने बर्नले को चैंपियनशिप से प्रीमियर लीग में प्रमोट करवाया, जिसमें 33 मुकाबलों की अजेय दौड़ शामिल थी और उन्होंने 30 क्लीन शीट का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया।

पार्कर ने 2024-25 सीजन से पहले जाने वाले विंसेंट कोम्पनी की जगह ली थी, उन्होंने बर्नले छोड़ने के बाद एक मैसेज में लिखा, "पिछले 2 वर्षों से इस महान क्लब का नेतृत्व करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। मैंने हमारी इस साझा यात्रा के हर पल का आनंद लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि अब दोनों पक्षों के लिए अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। मैं क्लब में अपने कार्यकाल के दौरान हमने जो कुछ भी हासिल किया, उस पर गर्व करता हूं, विशेष रूप से 2024/25 का हमारा अविस्मरणीय प्रमोशन सीजन। इस टीम को प्रीमियर लीग तक ले जाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।"

टर्फ मूर में अपने कार्यकाल के दौरान, पार्कर ने 2024/25 सीजन में क्लेरेट्स को एक रिकॉर्ड-तोड़ सीजन तक पहुंचाया। उन्होंने बर्नले को चैंपियनशिप से प्रीमियर लीग में प्रमोट करवाया, जिसमें 33 मुकाबलों की अजेय दौड़ शामिल थी और उन्होंने 30 क्लीन शीट का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड के लिए 18 मैच खेलने वाले पार्कर ने अपने करियर में छह प्रीमियर लीग टीमों (चार्ल्टन, चेल्सी, न्यूकैसल, वेस्ट हैम और टॉटेनहम) के लिए खेले, जिसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट का काम संभाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार