छठी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2026 का समापन सोमवार को हुआ। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एआईपीएससीबी) को फाइनल में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मैच में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को एक गोल के अंतर से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

फाइनल में आरएसपीबी शानदार फॉर्म में नजर आई, जिसने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। अमनदीप लाकड़ा ने दो गोल (41', 42') किए, जबकि दीप अतुल (20') और रोहित (36') ने भी गोल करके रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की शानदार जीत पक्की की। शुभम (36') ने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के लिए एकमात्र गोल किया। इस टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

इससे पहले दिन में, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को 1-0 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया। पीएसपीबी के लिए अफ्फान यूसुफ (53') ने मैच जिताऊ गोल दागा।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों में कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। पहले सेमीफाइनल में, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को 2-1 से शिकस्त दी थी। अमनदीप लाकड़ा (9', 27') ने दो गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई, जबकि गुरजोत सिंह (45') का गोल पीएसपीबी के लिए नाकाफी था।

दूसरे सेमीफाइनल में, ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने कैग को 1-0 से मात दी थी। इस मुकाबले का एकमात्र गोल हारिस मोहम्मद (25वें मिनट) ने दागा था, जिसके साथ ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एआईपीएससीबी) ने खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई थी।

फाइनल स्टैंडिंग:

चैंपियन: रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी)

रनर-अप: ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एआईपीएससीबी)

चैंपियन: रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी)

Also Read: LIVE Cricket Score

चौथा स्थान: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार